
Contents
Bill Gates इनका जन्म 28 अक्टूबर, 1955 को वाशिंगटन के एक उच्च-मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम विलियम एच. गेट्स तथा माता का नाम मेरी मैक्सवैल था। पिता एक प्रतिष्ठित वकील तथा माता एक बैंक के व्यवस्थापक मंडल की सदस्य थीं। गेट्स के परिवार में इनके माता-पिता के अलावा दो बहने भी हैं जिनका नाम क्रिस्टी और लिब्बी है।
1989 में गेट्स की मुलाकात फ़्रांस की रहने वाली मेलिंडा फ्रेंच से हुई। मेलिंडा उनकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में एक कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी। जब गेट्स ने पहली बार मेलिंडा को देखा था तो उसे पसंद कर लिया था। आपको बता दें कि मेलिंडा उम्र में गेट्स से छोटी थी।
बिल गेट्स का विवाह 1 जनवरी 1994 में मेलिंडा से हुआ। 1996 के बाद इनके तीन बच्चे हुए जिनमें एक लड़का और दो लड़कियां हैं, इनका नाम जेनिफर कैथेराइन गेट्स (1996), फोएबे अदेले गेट्स (2002) और लड़के का नाम रोरी जॉन गेट्स (1999) हैं।
गेट्स अपने परिवार के साथ वाशिंगटन के मेडिना में अपने सुन्दर मकान में रहते हैं, जिसकी कीमत लगभग 1250 लाख डॉलर हैं। बिल गेट्स की नेट वर्थ 110 अरब डॉलर (करीब 7.89 लाख करोड़ रुपये) हैं।
गेट्स अपनी स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी खासी रूचि रखते थे। इनकी स्कूली शुरुआत लेकसाइड विद्यालय से हुई। गेट्स के माता-पिता चाहते थे कि वे आगे चलकर वकालत में अपना करियर बनाये। लेकिन गेट्स की इस विषय में जरा भी रूचि नहीं थी।
बिल जब अपनी स्कूल में 8वीं क्लास में थे तो इनके स्कूल ने ऐएसआर-33 दूरटंकण टर्मिनल तथा जनरल इलेक्ट्रिक (जी.ई.) कंप्यूटर पर एक कंप्यूटर प्रोग्राम खरीदा। इसमें इन्होंने अपनी रूची दिखाई।
गेट्स ने अपना पहला कंप्यूटर प्रोग्राम 13 वर्ष की आयु में लिखा, जिसकी मदद से आपको गेम खेलने के लिए किसी दुसरे शख्स की आवश्यकता नहीं होती थी, आप कंप्यूटर के साथ गेम खेल सकते थे।
DEC, PDP, Mini Computer नामक सिस्टमों में बिल गेट्स की बहुत ही रूची रही। लेकिन 1 महीने के लिए कंप्यूटर सेंटर कॉर्पोरेशन द्वारा इन्हेंने प्रतिबन्ध कर दिया गया। क्योंकि ये ऑपरेटिंग सिस्टम में गड़बड़ करते थे।
केवल 17 वर्ष की उम्र में ही इन्होंने और इनके मित्र ने एक Traf-O-Data Program बनाया जो इंटेल 8008 प्रोसेसर (Intel 8008 Processor) पर आधारित था। यह Seattle city के Traffic को देखता था और उसे सुधारने की कोशिश करता था। इसके लिए उन्हें $20,000 दिए गये जो कि बिल गेट्स की ज़िन्दगी की पहली कमाई थी।
1973 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद गेट्स ने हावर्ड युनिवर्सिटी में दाखिला लिया, लेकिन यह अधिक समय तक नहीं चला। बिल गेट्स ने 2 वर्ष के भीतर ही कॉलेज बीच में छोड़ दिया।
इसके बाद में गेट्स ने Intel 8080 चिप का निर्माण किया। यह उस समय का पर्सनल कंप्यूटर के अन्दर चलने वाला सबसे वहनयोग्य चिप था। इस चिप के निर्माण के बाद बिल गेट्स ने अपनी स्वयं की कंपनी शुरू करने का विचार किया।
बिल गेट्स को MITS (Micro Instrumentation and Telemetry Systems) ने अपनी एक प्रदर्शनी में आने की इजाजत दी। MITS ने एक माइक्रो कंप्यूटर को बनाया था और बिल गेट्स ने अलटेयर एमुलेटर का निर्माण किया जो एक मिनी कंप्यूटर के रूप में काम करने लगा।
ये भी पढ़े —
Biography of Anjana Om Kashyap.अंजना ओम कश्यप का जीवन परिचय |
इतना होने के बाद बिल गेट्स और उनके मित्र को MITS के कार्यालय में काम करने की इजाजत दी गई। यह कार्यालय अल्बुकर्क में स्थित था। बिल गेट्स और उनके साथी ने अपनी जोड़ी का नाम Micro-Soft रखा। फिर इन दोनों ने भी अपना पहला Office भी Albuquerque में ही बनाया और 26 नवम्बर 1976 को इनकी कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट को अधिकारिक रूप से रजिस्टर करवा लिया गया।
बहुत तेजी से Microsoft Basic सभी लोगों को जो कंप्यूटर को पसंद करते थे इनको पसंद आने लगा और काम समय में ही बहुत लोकप्रिय हो गया। फिर 1976 में ही Microsoft MITS से स्वतंत्र हो गया। बिल गेट्स और उनके साथी ने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा सोफ्टवेयर पर काम करना जारी रखा।
बिल गेट्स को मिले अवार्ड्स – Bill Gates Awards
बिल गेट्स को उनके नेक और उत्कर्ष्ट काम के कारण कई बार समानित किया जा चुका है, जिनमें से कुछ निम्न है:
| जन्म | 28 अक्टूबर 1955 (आयु 66) सीऐटल, वॉशिंगटन राज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका |
| आवास | यूऐस |
| शिक्षा प्राप्त की | हार्वर्ड विश्वविद्यालय (स्नातक नहीं हुए) |
| व्यवसाय | माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष |
| कुल मूल्य | US$58 billion (2008) |
| जीवनसाथी | मेलिण्डा गेट्स (1994–वर्तमान) |
| बच्चे | अविवाहित |
Leave a Reply